लखनऊ, फरवरी 20 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कोचिंग में पढ़ने वाली एक किशोरी ने दोस्ती की। इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद किशोरी ने आईडी हैक होने का भय दिखाकर 65 हजार रुपये ऐंठ लिए। विरोध पर ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर मारापीटा। साथ ही चार दिन में 40 हजार रुपये की व्यवस्था करने की धमकी दी। तय समय बाद किशोरी के कथित भाई ने मां को फोन कर रुपये मांगे। पूछने पर छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर दुबग्गा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी की कोचिंग में इलाके में रहने वाली एक लड़की पढ़ती है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोप है कि 20 जनवरी को उनकी गैरमौजूदगी ...