हरदोई, दिसम्बर 19 -- मल्लावां। बीकापुर-मल्लावां के बीच 33 केवी बिजली लाइन में फॉल्ट आने से शुक्रवार को करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। सर्दी के बीच बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि पानी के लिए लोग हैंडपंपों पर कतार लगाए नजर आए। शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे बीकापुर गांव के पास 33 केवी लाइन का इंसुलेटर फट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की, जिसमें फॉल्ट की पहचान हुई। खराब मौसम, घना कोहरा और ठंड के बावजूद कर्मचारी सुबह से ही फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। कर्मचारी धीरज ने बताया कि इंसुलेटर फटने फॉल्ट हुआ था, जिसे ठीक कर लिया गया है। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। लगभग छह घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की...