रुडकी, जुलाई 23 -- सोलानीपुरम बिजलीघर से जुड़ी 11 केवीए लाइन का बुधवार को इंसुलेटर पंचर होने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। शटडाउन लेकर उसे ठीक करने की प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बुधवार को सोलानीपुरम बिजलीघर से विशाल मेगा वाट के पास से गुजर रही एक 11 केवीए की लाइन का इंसुलेटर करीब एक बजे पंचर हो गया। इंसुलेटर पंचर होने से इस लाइन से जुड़े सोलानीपुरम, पठानपुरा, आदर्शनगर, नहर किनारा, प्रेम मंदिर के समीप सहित आदि इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शिवरात्रि का त्योहार होने के चलते लोगों को बिजली कटौती से परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, बिजली सप्लाई ठप होने की सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत शटडाउन लेकर बिजली सप्लाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान करीब दो घंटे का समय लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.