मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- गांव राजपुर छाजपुर निवासी पीड़ित इंसाफ के लिए पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगाकर थक चुका है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। गांव राजपुर छाजपुर निवासी अलीशेर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी गई शिकायत में कहा है कि उसके 11 वर्षीय पुत्र को पडोसी व एक अन्य युवक ने बहला फुसलाकर घर से बक्से में रखे हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी से मंगवाये और उन्हें कही छिपा दिया है या बेच दिया है। इस सम्बन्ध में 24 दिसम्बर को पुलिस चौकी परासौली पर तहरीर दी थी। जिसमे ग्राम प्रधान पुत्र व अन्य व्यक्तियो से मिलकर चौकी के दरोगा से रिर्पोट दर्ज ना कराकर समझौता कराया था और कहा था कि जनवरी तक उसका सामान लौटा दिया जायेगा। अब आरोपी व समझौते मे शामिल ग्राम प्रधान पुत्र सामान लौटाने से साफ मु...