कन्नौज, जनवरी 15 -- तालग्राम, संवाददाता। न्याय न मिलने से टूट चुका एक किसान ने गुरुवार को ऐसा कदम उठाया। जिसने पूरे गांव को दहला दिया। वर्षों से जमीन के लिए भटक रहे किसान ने इंसाफ की आखिरी आस में गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर गले में फांसी का फंदा डाल लिया और चेतावनी दी कि यदि अब भी न्याय नहीं मिला तो वह यहीं जान दे देगा। किसान को टंकी पर देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घटना थाना तालग्राम क्षेत्र के सिलुआपुर गांव की है। पीड़ित अवधेश जाटव पुत्र रामबाबू ने बताया कि उसकी साढ़े सात बीघा भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। न्यायालय से मुकदमा जीतने और डीएम, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों के स्पष्ट आदेश के बावजूद आज तक उसे कब्जा नहीं दिलाया गया। अवधेश जाटव के अनुसार, गुरुवार को जब वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.