बागपत, नवम्बर 10 -- नगर के अतिथि भवन में रविवार को धर्म सभा में नयन सागर महाराज ने कहा कि इंसान को पुण्य जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्तांबर की साधना करनी चाहिए। इसके करने से दुष्ट कर्मों का विनाश होता है। जब भी धर्म करो मन को स्थिर करके करना चाहिए। क्योंकि तेज गति से किए गए धर्म से पुण्य कम और पाप ज्यादा मिलता है। अच्छे कार्य का फल इंसान को जरूर मिलता है। शुद्ध खानपान से विचार भी शुद्ध होते हैं, जो दूसरों के हितकारी होते हैं। इसलिए शुद्ध और सादा भोजना करना चाहिए। भगवान की भक्ति सच्चे मन से करनी चाहिए। दिखावे के लिए कभी कोई कार्य नहीं करना चाहिए। जिसकी एक दिन असलियत सामने आ जाती है। सच्चाई का मार्ग इंसान का जीवन सफल बनाता है। इस मौके पर दिनेश जैन, गौरव जैन, अनुराग मोहन, राजेश जैन, सुधीर जैन, बबलू, विनीता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.