अमरोहा, जून 6 -- शहर के मोहल्ला चिल्ला में सरदार हमीदी तालीमी व समाजी मिशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था से जुड़ीं रेहाना इफ्तिखार ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हम भी चैन की सांस नहीं ले पाएंगे। सरकार कूड़ा हटा सकती है, लेकिन कूड़ा फैलाने वाले जब तक नहीं रुकेंगे कूड़े का ढेर बढ़ता जाएगा। प्लास्टिक इंसान और पर्यावरण दोनों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। संस्था अध्यक्ष डा.इफ्तिखार अनीस सिद्दीकी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें। अपने घर के आंगन या बालकनी में पौधे लगाएं। प्लास्टिक बैग की जगह जूट या पेपर बैग का इस्तेमाल करें। आरजू ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का सीथा असर पर्यावरण की सेहत पर पड़ रहा है। सभी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.