नई दिल्ली, जनवरी 13 -- पश्चिम बंगाल के दिनहाटा से हाल ही में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में कथित तौर पर इंसानी मांस खाने के लिए एक शख्स ने दूसरे की जान ले ली। पुलिस की जांच में हत्या की यह वजह सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई है। यह बंगाल में हाल के दिनों में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। इंडिया टुडे की एक यह घटना बीते शनिवार को दिनहाटा के थोराइखाना गांव में हुई। शनिवार को गांव के पास एक मेला लगा हुआ था और ज्यादातर लोग इसी में व्यस्त थे। दोपहर के बाद कुछ लोगों ने तालाब के किनारे बिना सिर की लाश दिखाई दी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय अधिकारियों के साथ SDPO धीमान मित्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस को पता चला कि मृतक युवक करीब एक साल से श्मशान में ही रहता था। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके...