महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गुड फ्राइडे पर सिसवा में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को श्रद्धा और आस्था के साथ याद करते हुए प्रार्थना सभा आयोजित हुई। प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। चर्च के पादरी योहन्ना आदम ने प्रभु यीशु के सात वचनों को सुनाया। कहा कि गुड फ्राइडे प्रभु यीशु मसीह के वचनों के माध्यम से इंसानियत की राह पर चलने का ज्ञान देने वाला दिन है। उन्होंने सप्रभु यीशु मसीह के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। वहीं समुदाय के लोगों ने परमेश्वर यीशु के वचनों पर अमल करने का संकल्प लिया। सभा में आरबी दास, बिजेंद्र, राहुल राय, अखिलेश,महिमा आदम, शेरोन आदम, अमिता सिंह, निरुपमा सिंह, केशव पाल, जुली पाल, प्रतिभा सिंह, अरुण सिंह और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.