काशीपुर, फरवरी 7 -- जसपुर। मोहब्बत और इंसानियत की मिसाल बने कोटद्वार के दीपक का यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफ़ताब अंसारी ने कोटद्वार पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई की। शनिवार को कोटद्वार पहुंचे कांग्रेसी नेता आफताब अंसारी, जाहिद हुसैन ने हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश देने वाले दीपक कुमार ऊर्फ मो. दीपक, उनके मित्र विजय रावत से मुलाक़ात की। साथ ही दीपक कुमार को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। भरोसा दिलाया कि कांग्रेस एवं इंसानियत की कौम उसके साथ खड़ी है। दीपक ने भी आफताब एवं जाहिद का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.