संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के कांटे चौकी क्षेत्र के कांटे मुंडेरवा मार्ग पर स्थित सेहरी रोड पर गुरुवार की दोपहर में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना के बाजार के एक व्यवसायी का वाहन खलीलाबाद से मुंडेरवा जाते समय रोककर दो हजार का चालान इंश्योरेंस पर काट दिए। वाहन स्वामी का कहना है कि बीमा होने बाद भी चालान काट दिया गया। बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राजेश कुमार अपनी मैजिक लेकर खलीलाबाद से मुंडेरवा लौट रहे थे, तभी उन्हें वाहन की चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन स्वामी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी मैजिक का बीमा 5 फरवरी 2026 से 4 फरवरी 2027 तक वैध है। इसके बावजूद, पुलिसकर्मियों ने बीमा न होने का हवाला देते हुए 2000 रुपये का चालान काट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प...