नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप और नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। वह फिरोजाबाद का रहने वाला है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर 23 फरवरी को दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए। इन नंबरों की तकनीकी जांच और लोकल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस ने नोएडा से आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि अमन कुमार लोगों को फोन कर उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देता और प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्ज के नाम पर रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लेता। आरोपी के बैंक खात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.