सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी मेन रोड में एक रिपेयरिंग दुकान में हुई कथित चोरी की घटना के कुछ घंटे बाद ही सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है कि दुकान मालिक ने ही इंश्योरेंस क्लेम लेने के उद्देश्य से अपने दुकान का सामान खुद गायब कर चोरी का नाटक रचा था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान में दुकानदार की चोरी को पकड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके ही निशानदेही पर खुद के दुकान से चोरी कर अपने गोदाम में रखे सामान को बरामद कराया गया है। साजिशकर्ता दुकानदार की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी वार्ड 29 निवासी मो. मुनिफ के 38 वर्षीय पुत्र मो. शहजाद के रूप में की गई है। उसके द्वारा दुकान से चोरी किए सामानों की सूची के आधार पर पुलिस ने चोरी किए गए सभी 11 सामान उसके गोदाम से बरामद ...