मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा रोड स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर भगवानपुर के एक युवक ने हंगामा किया। पुलिस को कॉल करते हुए वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस दौरान उसकी कार्यालय के कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। काफी समझाने के बाद वह शांत हुआ। इसके बाद उसने थाने पर पहुंचकर मामले की मौखिक शिकायत की। इस दौरान उसने कंपनी के एजेंट पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एजेंट के संबंध में पूछताछ करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पुलिस आरोपों के आधार पर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.