लखनऊ, अगस्त 26 -- गोमतीनगर पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी की तीन करोड़ की संपत्ति हड़पने के आरोपी जालसाज मन्नू सिंह को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मन्नू 10 हजार का इनामी था। एक साल पहले कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मन्नू सिंह और एक अधिवक्ता समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार जालसाज मन्नू सिंह मेरठ के सरधना का रहने वाला है। उसे कचहरी के पास से पास से पकड़ा गया है। तीन जनवरी 2024 को दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार ने अधिवक्ता विजय कुमार, सुरेंद्र यादव और निरमेश शर्मा व मुन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तफ्तीश में पता चला कि उक्त लोगों ने 22 सितंबर 2022 को एक गेस्ट हाउस की फर्जी लीज डीड कराई थी, जबकि कंपनी ने कोई डीड जारी नहीं की थी। लीज डीड में जाली हस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.