बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में खेल महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। शुरुआत स्पोर्ट्स क्लब स्ट्राइड ने नृत्य प्रस्तुति से की। इस दौरान रोमांचक ताइक्वांडो मुकाबला भी देखने को मिला। अंत में प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम ने ट्रॉफी का अनावरण किया और सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कबड्डी में पैंथर्स, पाइरेट्स, डॉमिनेटर और डेयरडेविल टीमें भाग ले रही हैं। वहीं वॉलीबॉल में मॉन्स्टर्स, स्पार्टन्स, वाइल्ड स्पाइक्स और बिग डॉग्स टीमों के बीच मुकाबले होंगे। फुटबॉल में कैंपस स्ट्राइकर्स और टीबीडी टीम प्रतिभागी रही। प्रो. आरके शुक्ला, प्रो. मनीष गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, चीफ प्रॉक्टर अमृतांश मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...