अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में आए अचानक बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। शहर के अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार, इस समय सबसे अधिक मामले इंफ्लूएंजा और वायरल डायरिया के सामने आ रहे हैं। दिन में गर्माहट और रात में तेज ठंड के उतार-चढ़ाव ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित किया है, जिसका सीधा प्रभाव श्वसन और पाचन तंत्र पर पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इंफ्लूएंजा से ग्रसित मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में इसके मामलों में वृद्धि हुई है, क्योंकि तापमान में तेज गिरावट उनके शरीर को अधिक प्रभावित कर रही है। कई मरीज ऐसे भी आए हैं जिन्ह...