रुडकी, दिसम्बर 14 -- हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन की रविवार को रामनगर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से एसएचसी कर्मियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जो वर्ष 2007 से विभाग में सेवारत हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने उनके कार्य के महत्व को रेखांकित करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कहर सिंह, उपाध्यक्ष इन्सारुल हक, प्रमुख महामंत्री सुनील तंवर, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री दिनेश चंद तिवारी, ओंकार दत्त शर्मा, इसम सिंह, दुष्यंत कुमार, मुसर्रफ, शमशेर व इरशाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचा...