आरा, फरवरी 4 -- दलीपपुर पंचायत में 11 सदस्यीय युवा निगरानी कमिटी के गठन पर मुहर जगदीशपुर, निज संवाददाता प्रखंड की दलीपपुर पंचायत में बुधवार को इंकलाबी नौजवान सभा का गांव में मार्च निकाल कर सम्मेलन हुआ। पंचायत स्तर पर अहम निर्णय लिया कि पंचायत के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में व्याप्त अनियमितताओं पर रोक लगायी जायेगी। इसके लिए युवाओं की 11 सदस्यीय निगरानी कमिटी गठित की गई, जो नियमित रूप से संस्थानों पर निगरानी रखेगी। सम्मेलन में कहा गया कि पंचायत के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता की लगातार समीक्षा करने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी ने कहा कि पंचायत के बुनियादी मुद्दों पर युवाओं की आवाज सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठेगी। सम्मेलन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार क...