देहरादून, मई 19 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को वार्ड 10 डोभालवाला में कालीदास रोड स्थित इंद्र विहार में 01 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से नलकूप निर्माण एवं तत्सम्बन्धी कार्यो का भूमि पूजन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इंद्र विहार एवं निकटवर्ती क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे जल संकट को ध्यान में रखते हुए इस नलकूप का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी क्रम में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नलकूप निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.