हल्द्वानी, फरवरी 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आदित्य बिरला ग्रुप के प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हल्द्वानी में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च कर एंट्री की है। नैनीताल रोड पर स्थित यह नया स्टोर उत्तराखंड की समृद्ध परंपरागत शिल्पकला और इंद्रिया के आधुनिक डिजाइन दर्शन का अनूठा मेल पेश करता है। इस मौके पर ब्रांड के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि हल्द्वानी में हमारा यह पहला स्टोर उत्तराखंड में इंद्रिया की शुरुआत का मजबूत प्रतीक है। यह उत्तर भारत में हमारे विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस क्षेत्र के ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं और आभूषणों से गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को देखते हुए यहां अपार संभावनाएं हैं। हम हल्द्वानी और आसपास के बाजारों के लिए सोच-समझकर तैयार की गई कलेक्शन, बेजोड़ कारीगरी और बेहतरीन खरीदारी अनुभव प्रदान करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.