हल्द्वानी, फरवरी 21 -- लालकुआं, संवाददाता। दुम्का बंगर उमापति हल्दुचौड़ स्थित इंद्रा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स और कलात्मक कृतियों से अतिथियों व अभिभावकों को प्रभावित किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीश पाठक और विशिष्ट अतिथि गौरव पाठक, सौरभ पाठक और सौरभ पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रबंधक उमाशंकर जोशी, प्रधानाचार्या कमला जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...