देहरादून, दिसम्बर 24 -- नगर पालिका विंटर लाइन कार्निवाल के तहत पहली नाइट उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी का समर्पित की गई। टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मांगल गीत के साथ शुरू किया गया। इसके बाद उत्तराखंडी फिल्म निदेशक प्रदीप भंडारी द्वारा इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर बनायी गयी डाक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें उनके जीवन, राजनैतिक संघर्ष, सामाजिक कार्यों व उनकी सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। लेखक निर्देशक प्रदीप भंडारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बडोनी के जन्म से लेकर उनके राज्य निर्माण के लिए किए गये संघर्ष को दर्शाया गया है। डाक्यूमेंट्री में उन पर एक गीत कु होलु. भी फिल्माया गया है, जो दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया है। फिल्म में बडोनी के कार्य एवं संघर्ष के दुर्लभ चित्र भी संजोए गए हैं जो बहुत आकर्षित करते हैं। प्रदीपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.