रिषिकेष, मार्च 9 -- गुमानीवाली की एक गर्भवती महिला का शनिवार की देर रात आपातकाली³न 108 एंबुलेंस सेवा में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि गुमानीवाली निवासी 37 वर्षीय गर्भवती सरिता की शनिवार देर रात प्रसव पीड़ा बढ़ गई। करीब नौ बजे परिजनों ने आपातकाली 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल लगाया। सूचना मिलते ही आपात सेवा महिला के घर पहुंची। यहां परिजनों के साथ उसे एम्बुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अनिकेत की देखरेख में अन्य स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.