रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति इन्द्रपुरी कृष्णा नगर कॉलोनी के तत्वावधान में रविवार को देवाधिदेव महादेव की बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बारात में पूरे देवी-देवताओं के स्वरूप की महाआरती एवं पूजन के उपरांत इन्द्रपुरी शिव मंदिर के प्रांगण से दोपहर एक बजे निकाली जाएगी। एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेतृत्व में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इस भव्य शोभायात्रा को निकालने की तैयारी जोर शोर से हो रही है। शोभा यात्रा की मुख्य आकर्षण मसाने में महाकाल के अघोरी रूप की तान्डव की जीवंत झांकी, नंदी युक्त रथ पर दूल्हा रूप में देवाधिदेव महादेव, खाटु वाले श्याम प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान, सालासार बालाजी की मनमोहक झांकियां मार्ग में...