बिहारशरीफ, मई 29 -- रहुई: इंद्रदेव प्रसाद बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष फोटो: राजद: रहुई के कायमपुर गांव में गुरुवार को एकजुट राजद नेता। रहुई, एक संवाददाता। प्रखंड के कायमपुर गांव में गुरुवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। इंद्रदेव प्रसाद को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। जबकि, राकेश कुमार प्रधान महासचिव पद के लिए नियुक्त किए गए। पार्टी द्वारा नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार, सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मो. सफदर इमाम और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव की मौजूदगी में यह चुनाव हुआ। चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ है। नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने कह...