महाराजगंज, जून 30 -- नौतनवा, महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे की रहने वाली महिलाएं रविवार की सुबह अचानक पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के आवास पर पहुंची और उनका हाथ-पैर बांधकर कीचड़ से नहलाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने बारिश के लिए पुरानी परंपरा का निर्वाह कर इंद्रदेव को खुश करने का टोटका आजमाया। बारिश न होने से भीषण गर्मी और धान की रोपाई में हो रही देरी से लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। परेशान महिलाओं ने कस्बे के प्रमुख व्यक्ति को कीचड़ से नहलाकर टोटका आजमाया। मान्यता है कि कस्बे के प्रमुख व्यक्ति को यदि कीचड़ से नहला दिया जाए तो इंद्रदेव खुश होते हैं। इसी परंपरा का निर्वाह किया गया। बारिश का मौसम निकलता जा रहा है और तपिश भरी गर्मी से लोग बेहाल है। किसान धान के फसल को सही समय पर रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनकी चिंता भी बढ़ गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.