सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- सीतामढ़ी। कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया बाजार पर सात साल पूर्व सरेआम हुई इंद्रजीत महतो की गोली मारकर हत्या मामले के तीन आरोपितों को न्यायालय ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। अपर सत्र न्यायधीश 15 कृष्ण कुमार चौधरी ने पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रसतु किए गए साक्ष्य, समर्पित किए गए आरोप पत्र व अपर लोक अभियोज के गवाही पर आजीवन कारावास के अतिरिक्त 50 हजार रुपये का अर्थदंड देने का भी आदेश दिया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी है। सजा पाने वाले कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया निवासी तिलकधारी महतो के पुत्र विजय महतो व मनीष कुमार और विशनपुर आधार निवासी बेचन भगत के पुत्र दीनानाथ भगत उर्फ दिनवा है। न्यायधीश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को मृतक इंद्रजीत कुमार की पत्न...