नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से हजरत निजामुद्दीन से इंदौर के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09309 इंदौर से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार (4 अप्रैल से 29 जून तक) को शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार (5 अप्रैल से 30 जून तक) को सुबह 8:20 बजे चलकर रात 9 बजे इंदौर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह गाड़ी कुल 52 फेरे लगाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.