नई दिल्ली, जनवरी 1 -- देश के सबसे स्वच्छ शहरों में वर्षों से शिखर पर रहे इंदौर में दूषित पेयजल की वजह से अनेक लोगों की मौत बहुत दुखद और चिंताजनक है। लगभग 150 लोग दूषित पेयजल की वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं। यह एक ऐसी त्रासद घटना है, जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने आपातकालीन स्थिति बताया है। न्यायालय ने भी संज्ञान लेकर यथोचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। चौतरफा आलोचनाओं के बीच राज्य सरकार ने आपातकालीन उपाय तेज कर दिए हैं, लेकिन यह समस्या ऐसी है कि जिसका स्थायी उपाय करने की जरूरत है। एक आरोपी अधिकारी को बर्खास्त किया गया है, तो दो को उचित ही निलंबित किया गया है। इंदौर के इस हादसे से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। इस एक हादसे ने देश के तमाम शहरों में लोगों को चिंता में डाल दिया है। देश के सबसे स्वच्छ शहर में अगर लोगों को जहरीला ...