इदौर, अगस्त 23 -- मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक 82 वर्षीय आम नागरिक की अंतिम विदाई पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए हुई, जिसक उन्हें यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उस मंशा के अनुरूप दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देहदान और अंगदान करने वाले मृतकों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को इंदौर में रहने वाले देहदानी अशोक वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ बेहद सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। शहर के जवाहर मार्ग पर रहने वाले अशोक वर्मा का निधन गुरुवार रात को अधिक उम्र व इससे जुड़ी परेशानियों की वजह से हो गया था। जीते जी उनके लिए गए संकल्प के अनुसार परिजनों ने उनकी मृत्यु के बाद उनकी देह को दान करने का फैसला लिया। उनकी इच्छा के अनुरूप परिजनों ने वर्मा की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह दस बजे अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.