इंदौर, जनवरी 28 -- इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में फैले दूषित पेयजल संकट ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। प्रशासनिक लापरवाही और जल प्रदाय विभाग की अनदेखी के चलते मंगलवार को 62 साल के खूबचंद बंधोनिया की मौत हो गई। इसके साथ ही एक और महिला की मौत हुई है। दोनों पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस मौत के साथ ही क्षेत्र में दूषित पानी से जुड़ी मौतों का आंकड़ा बढ़कर 30 तक पहुंच गया है, जबकि प्रशासन लगातार स्थिति सामान्य होने का दावा करता रहा है। खूबचंद बंधोनिया अपने समय के चर्चित पहलवान रहे हैं। अखाड़े में बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाले खूबचंद घर तक पहुंच रहे नलों के दूषित पानी के आगे बेबस साबित हुए। उनके पुत्र रोहित बंधोनिया ने बताया कि पिता पहले मिल में कार्यरत थे और स्वस्थ जीवन जी रहे थे, लेकिन अचानक तबीयत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.