इंदौर, अक्टूबर 23 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में'अखंड ज्योति'से घर में ऐसी आग लगी कि शोरूम मालिक की दम घुटकर मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इंदौर में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद धुएं से कारोबारी का दम घुट गया। लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5 बजे के आसपास यह घटना घटी। जिस वक्त आग लगी परिवार घर के अंदर सो रहा था। पुलिस निरीक्षक नीतू सिंह ने बताया कि इमारत के निचले तलों पर चारपहिया वाहन निर्माता कंपनी का शोरूम है, जबकि तीसरी मंजिल पर बने पेंटहाउस में शोरूम के मालिक प्रवेश अग्रवाल का परिवार रहता है। सिंह ने बताया,'शुरुआती तौर पर पता चला है कि अग्रवाल के घर में बने देवस्थान में अखंड ज्योति वाला दीपक जल रहा था। इस दीपक के कारण उनके घर में आग लगी। धीरे-धीरे पूरे घर में धुआं भर गया और इसमें रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा।'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.