इंदौर, जून 10 -- इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम कुशवाहा और उसके लवर राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई मेघालय के शिलॉन्ग में की गई। हत्या के वक्त राज खुद शिलॉन्ग में नहीं था बल्कि इंदौर में बैठकर ही सबके संपर्क में था। इतना हीं नहीं 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिलने का बाद वह उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था और सोनम के पिता को संभालते नजर आया था। इस बीच राज कुशवाहा की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे को बेकसूर बताया है। उन्होंने अपने बेटे को फंसाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी दावा किया है कि राज राजा के अंतिम संस्कार से वापस आकर खूब रोया भी था। राज कुशवाहा की मां ने कहा, राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार से घर लौटने के बाद उसका बेटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.