इंदौर, दिसम्बर 25 -- इंदौर से होकर गुजरने वाले आगरा-बॉम्बे रोड की सालों पुरानी पहचान यानी एबी रोड अब बदल दी गई है। इसका नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि MIC (निगम परिषद) की हुई बैठक में एबी रोड का नामकरण भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल बिहारी मार्ग किए जाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि देश आज पूर्व पीएम की जयंती मना रहा है और ऐसे में एमआईसी ने उन्हें याद करते हुए यह फैसला लिया। भार्गव ने आगे कहा कि अटल जी की जयंती के अवसर पर लिया गया यह निर्णय उनके राष्ट्रसेवा, विचारों एवं योगदान के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अटलजी ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.