लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी पीने से हुई मौत और बड़ी संख्या में बीमार लोगों पर बसपा प्रमुख मायावती ने चिंता जताई है। मायावती ने इसे स्थानीय समस्या नहीं बल्कि पूरे देश के लिये चेतावनी बताया है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, इंदौर की यह घटना अत्यंत दुखद और चौंकाने वाली है। स्वच्छ पानी और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना किसी भी सरकार की पहली और बुनियादी जम्मिेदारी होती है, लेकिन इंदौर की घटना ने सरकारी तंत्र की लापरवाही और उदासीनता को उजागर कर दिया है। यह केवल स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में लापरवाही गंभीर परिणाम देती है, उसी तरह बुनियादी जन-सुविधाओं में भ्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.