नई दिल्ली, जनवरी 6 -- कांग्रेस के नेताओं ने इंदौर में मंगलवार को नल के दूषित जल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और भाजपा सरकार पर इस मामले में हुई मौतों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार से दूषित पानी पीने से मरने वालों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। पीड़ितों से मुलाकात से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई। जैसे ही विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्र भागीरथपुरा पहुंचे, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। इस दौरान सिंघार और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस की अनुमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सिंघार सहित कुछ अन्य पार्टी नेताओं ने प्रभावित परिवारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.