इंदौर, नवम्बर 30 -- इंदौर के विजय नगर क्षेत्र शनिवार सुबह एक बड़ा धमाका हो गया। चलते ई-रिक्शा में अचानक बैटरी फटने से मां-बेटी आग की लपटों में गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका किसी बम के फटने जैसा था और इतना अचानक हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आया। घायल मां-बेटी का इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर है। रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया है। जानकारी के मुताबिक निरंजनपुर निवासी पवित्रा पति विजय चौहान (30) अपनी मां राजकुंवर पति नाथू सोलंकी (85) निवासी देवास और ई-रिक्शा का ड्राइवर अरुण पिता सत्यप्रकाश निवासी निरंजनपुर घायल हुए हैं। परिजन संतोष चौहान ने बताया कि पवित्रा मां राजकुंवर को आंखों की जांच के लिए लेकर आई थीं। सुबह करीब 9.30 बजे हॉस्पिटल गेट के बाहर पहुंचते ही ई-रिक्शा की बैटरी अचानक तेज धमाके से फट गई। बैटरी में भरे एसिड और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.