पूर्णिया, जनवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदौर में हाल ही में दूषित पेयजल से लोगों के बीमार होने की घटना ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था की पोल खोल दी है। इसी कड़ी में पूर्णिया शहरी क्षेत्र में भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्हें नियमित और सुरक्षित पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। पूर्णिया शहरी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा कराई जाती है। गहरे चापाकल, नलकूप और जलमीनारों के माध्यम से वार्डों में पानी पहुंचाया जाता है। हालांकि, कई इलाकों में पुरानी पाइपलाइन, कम दबाव और नियमित जांच के अभाव में पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। खास कर बरसात के मौसम में गंदा पानी पाइपलाइन में मिल जाने की आशंका ...