मैनपुरी, जनवरी 3 -- कस्बा करहल आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इंदौर की घटना पर दुख जताया। कहा कि इंदौर में जहरीला पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई। इसके लिए इंदौर सरकार के नगर विकास मंत्री और इंदौर के महापौर पर कार्रवाई होनी चाहिए। इंदौर साफ-सुथरा शहर कहा जाता है। जहरीला पानी पीने से लोगों की मौत होना बहुत बड़ी बात है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। करहल आए प्रो. रामगोपाल यादव ने लखनऊ में जहरीला भोजन खाने से भेड़ों की मौत होने की खबर पर भी सवाल उठाया और कहा कि लखनऊ में प्रधानमंत्री से जुड़े कार्यक्रम का खाना खाने के बाद भेड़ों की मौत हुई। जो लोग वहां आए थे उन लोगों को गाड़ी में बैठाकर खाना खिलाया गया और बाद में वहीं खाना फेंक दिया गया, जिसको खाने से भेड़ों की मौत हुई। इसकी जांच भी जरूरी...