इंदौर, फरवरी 19 -- इंदौर के द्वारकापुरी में एमबीए स्टूडेंट की हत्या में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी पीयूष ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने गर्लफ्रेंड को मैगी बनाकर खिलाई थी और आइसक्रीम भी लेकर आया था। लेकिन उसने आइसक्रीम खाने से मना कर दिया था इसको लेकर भी उनके बीच बहस हुई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने हत्या और शव के साथ दरिंदगी के बाद पीड़िता के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज किया था, 'पापा से कह देना मैं नहीं आऊंगी।'बहन से कहा था- बर्थडे पार्टी में जा रही, शाम को आया मैसेज- अब नहीं आऊंगी पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि 10 फरवरी को लड़की को पिता ने कलेक्टर ऑफिस के पास छोड़ा था। उसने पिता से कहा था कि आधार कार्ड अपडेट करवाने जा रही है। लेकिन पिता के जाने के बाद लड़की ने बहन को फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.