चंदौली, दिसम्बर 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता भव्य समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता में दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, उंची कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्यारहवीं की छात्रा इंदु कुमारी और ग्यारहवीं के छात्र अनुराग कुमार को कॉलेज चैंपियन घोषित किया गया। वही प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका गुरुवार को समापन किया गया। इसमें विभिन्न बालक-बालिका वर्ग में 50 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिनमें 50, 100, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, बिच्छु दौड़, आलू दौड़ और मिठाई दौड़ जैसी पारंपरिक और मनोरंजक प्रतियोगिताएं शामिल रही। इस दौरान ...