बाराबंकी, फरवरी 22 -- बाराबंकी। लखनऊ निवासी एक युवक ने करीब डेढ़ माह पहले अपनी बहन को वाट्सएप पर मैसेज भेज कर इंदिरा नहर में कूदने की जानकारी दी। इसके बाद से युवक लापता है। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ नहीं पता। पिता ने इस मामले में देवा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। लखनऊ के थाना गुडम्बा के बसहा गांव निवासी अशोक कुमार शुक्ल ने देवा थाना में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र शिवम शुक्ल (22) उर्फ बाबू शुक्ल चार जनवरी की शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल से प्लाई की कटिंग खरीदने के लिए माती पुल ढलान के पास स्थित सूरज शटरिंग कबाड़ की दुकान पर गया था। उसने रात करीब आठ बजे अपनी बहन को मैसेज भेजा कि उसकी मोटरसाइकिल दुकान पर खड़ी है तथा मोबाइल और पर्स गाड़ी की डिग्गी में रखे हैं, जिन्हें घर वाले उठा लें। संदेश में उसने माती इंदिरानगर में कूदने की ...