लखनऊ, फरवरी 1 -- पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने शनिवार को इंदिरा नगर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। चर्चा है कि जमीन की पैमाइश के लिए समय पर पुलिस फोर्स उपलब्ध न कराने के मामले में थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इंदिरा नगर बाल विहार कॉलोनी स्थित एक पार्क की पैमाइश के लिए इंदिरा नगर थाने से दो बार पुलिस फोर्स की मांग की थी। दोनों ही बार थानाध्यक्ष ने फोर्स की कमी का हवाला देकर पैमाइश की प्रक्रिया टाल दी थी। शुक्रवार को एक बार फिर एलडीए द्वारा फोर्स की मांग की गई, लेकिन इस बार भी वही कारण बताया गया। इससे नाराज एलडीए अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर अम्रेंद्र सिंह ने इंदिरा नगर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.