बदायूं, दिसम्बर 26 -- बदायूं। क्रिसमस-डे के त्योहार को लेकर ट्रैफिक विभाग ने व्यवस्था की थी कि 25 दिसंबर को रोडवेज बस एवं भारी वाहन दातागंज तिराहा से इंदिरा चौक मार्ग की तरफ नहीं जायेंगे। वहीं पुलिस लाइन चौराहा से इंदिरा चौक मार्ग पर नहीं जायेंगे। मगर गुरुवार को दिनभर रोडवेज बसें निकलतीं रही। जिसकी वजह से दिनभर जाम लगता रहा और रात को भी जाम की स्थिति रही। यहां दिन व रात को मेला लगा मेला में क्रिसमिस पर तमाम लोग आये थे लेकिन यहां जाम के चलते परेशान रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...