गढ़वा, जुलाई 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के व्यस्ततम इंदिरा गांधी रोड पर सोमवार शाम गोली चलने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान इंदिरा गांधी मोहल्ला निवासी मनोज कुमार केशरी के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार केशरी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत परिजनों ने सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि राजा शाम के समय अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान मोहल्ले के ही मुन्नू केशरी वहां आकर अचानक उस पर गोली चला दी। गोली राजा के पेट के बाएं हिस्से में लगी। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घायल को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। बताया जाता है कि राजा और मुन्नू केशरी के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.