रामगढ़, अक्टूबर 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के जिला कार्यालय में शुक्रवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लौह महिला स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और उपस्थित पेंशनरों ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर की गई। जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी दूरदर्शिता और साहस की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण कराया। हरित क्रांति, बैंक, कोयला खदान और एलआईसी का राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की आर्थिक नींव को मजबूत किया। सिक्किम का भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.