गोरखपुर, जनवरी 6 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़हलगंज की मासिक बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय पर आहुत की गई। बैठक में उपस्थित कांग्रेसियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखें। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति स्थापना का मुद्दा छाया रहा। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर हाल में गोलंबर पर इंदिरा गांधी की मूर्ति ही स्थापित की जानी चाहिए। ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया ओझा ने कहा कि कालेज तिराहा पिछले दो दशक से अधिक इंदिरा गांधी तिराहे के नाम प्रचलित है। वहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिमा एक कोने में उपेक्षित होकर रह गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में जिला अध्यक्ष के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से भेंट कर अपनी मांग रखी जाएगी। यदि मांग पूरी नही...