सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड 39 इंदिरा कॉलोनी में निर्मित होने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का सड़क पर गेंती मारकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। नगर निगम निधि से बनने वाली इस सड़क पर करीब 14 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर निगम निधि से बनायी जाने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य के शुभारंभ से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और नगर विकास विभाग के सहयोग से नगर निगम लगातार शहर में विकास कार्य करा रहा है। इस अवसर पर पार्षद राज कुमार शर्मा, योगाचार्य अनिता के अलावा क्षेत्र के सत्येंद्र सैन, शिव मंगल, गौतम सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.