रुद्रपुर, जनवरी 9 -- रुद्रपुर। वार्ड-34 इंदिरा कॉलोनी में गुरुद्वारा रोड के नवनिर्मित मार्ग का मेयर विकास शर्मा ने लोकार्पण किया। सड़क की बदहाल स्थिति से लंबे समय से परेशान वार्डवासियों ने निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी जताई और मेयर व क्षेत्रीय पार्षद इंद्रजीत सिंह का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने मेयर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके त्वरित विकास कार्यों की सराहना की। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि बीते दस महीनों में नगर निगम ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि आम नागरिक को धरातल पर उसका लाभ मिले। यहां पार्षद इंद्रजीत सिंह ने मेयर द्वारा लिए जा रहे त्वरित निर्णयों और विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पार्षद सुशील चौहान, गुरुद्वारा प्रधान चरणजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.